बिलासपुर

बिलासपुर रेल मंडल में QR बीट सिस्टम लागू, अवैध दुकानों और असामाजिक तत्वों पर कसेगा शिकंजा

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर रेल मण्डल में अब सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ने वाली है। जोनल मुख्यालय में QR कोड आधारित बीट सिस्टम लागू किया जा रहा है। इसके साथ ही रेलवे परिक्षेत्र में अवैध दुकान लगाने वालों, बदमाशी करने वालों और रेलवे कॉलोनियों में डेरा जमाने वाले असामाजिक तत्वों की अब खैर नही।

Advertisement

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त सौरव कुमार ने बताया कि रेलवे परिक्षेत्र में अवैध दुकानें लगाने और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने या परिसर में असामाजिक गतिविधियां करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब आरपीएफ की निगरानी और भी तेज और प्रभावी होगी।नई पहल के तहत सभी बीट पॉइंट पर QR कोड लगाए जाएंगे। पेट्रोलिंग टीम इन QR कोड को स्कैन करेगी, जिससे समय और स्थान की जानकारी आटोमेटीक सिस्टम में दर्ज हो जाएगी। सीनियर डीएससी ने बताया कि इससे यह साफ रहेगा कि किस जवान ने किस समय किस क्षेत्र में गश्त की। पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने में यह सिस्टम बेहद कारगर साबित होगा।

Advertisement

रेलवे कॉलोनियों में असामाजिक तत्वों के जमावड़े और बदमाशी की शिकायतों को देखते हुए विशेष बाइक पेट्रोलिंग टीम गठित की गई है। रोकथाम के लिए टीमें लगातार गश्त करेंगी। संदिग्ध गतिविधि मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। रेलवे सीमा को स्पष्ट करने के लिए इंजीनियरिंग विभाग के साथ संयुक्त सर्वे कराया जा रहा है। क्षेत्र चिन्हित होने के बाद उसी दायरे में सख्ती से कार्रवाई होगी।रेलवे ने स्पष्ट किया कि उनके परिक्षेत्र में अब किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

 

Related Articles

Back to top button