बिलासपुर

बिलासपुर में अवैध प्लाटिंग का गढ़ बना घुरु: नाले पर कब्जा का आरोप….!

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर शहर में अवैध प्लाटिंग का जाल तेजी से फैलता जा रहा है। वार्ड क्रमांक 3 और 4 घुरु अमेरी क्षेत्र अब इस खेल का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बनता दिखाई दे रहा है। यहां खेतों से लेकर नाले तक को नहीं छोड़ा जा रहा। सवाल उठ रहा है कि आखिर जिम्मेदार विभाग कब कार्रवाई करेंगे?

Advertisement

नगर निगम नगर निगम बिलासपुर के जोन-1 सकरी अंतर्गत घुरु अमेरी क्षेत्र में इन दिनों अवैध प्लाटिंग का केंद्र बन चुका है। जानकारी के मुताबिक बिना लेआउट पास कराए और बिना जमीन का डायवर्जन कराए खेतों को समतल कर धड़ल्ले से प्लॉट काटे जा रहे हैं। खुलेआम खरीदी-बिक्री हो रही है, लेकिन प्रशासनिक सख्ती नजर नहीं आ रही।

Advertisement

सबसे गंभीर मामला गोखने नाला का बताया जा रहा है, जहां नाले की जमीन को पाटकर प्लॉटिंग की तैयारी की जा रही है। यदि नाले का स्वरूप बदला या उसे संकरा किया गया, तो बरसात में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं। यह न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है, बल्कि शहर की सुरक्षा से सीधा खिलवाड़ भी माना जा रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि गोखने नाला क्षेत्र में भूमि पर कब्जा कर प्लॉट बेचे जा रहे हैं। शिकायतों के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं होने से भूमाफिया बेखौफ नजर आ रहे हैं, जबकि प्रशासन मौन है।अब बड़ा सवाल यह है कि क्या क्षेत्र से अवैध कब्जा हटेगा? या फिर सरकारी जमीन पर यूं ही प्लॉट बिकते रहेंगे? बिलासपुर में अवैध प्लाटिंग पर कब लगेगी रोक यह देखने वाली बात होगी

Related Articles

Back to top button