बिलासपुर

फांसी के फंदे से लटकी मिली अज्ञात की लाश

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर – चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम तेलसरा में उस समय सनसनी फैल गई जब एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकती हुई मिली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव लगभग दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, ग्रामीणों ने सुबह खेत की ओर जाते समय पेड़ पर लटका हुआ शव देखा। घटना की सूचना तत्काल चकरभाठा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए पंचनामा कार्यवाही शुरू की।

Advertisement

पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पहचान स्थापित करने के लिए पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों से भी संपर्क कर रही है और गुम इंसान रिपोर्टों का मिलान किया जा रहा है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला आत्महत्या का है या फिर हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

Advertisement

घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही सच्चाई सामने आने की बात कही जा रही

Related Articles

Back to top button