छत्तीसगढ़

NMDC स्टील प्लांट में तैनात CISF जवान नदी में लापता, 24 घंटे से सर्च ऑपरेशन जारी

जगदलपुर – नगरनार स्थित NMDC स्टील प्लांट में पदस्थ CISF जवान आकाश चौधरी कोलाब नदी में नहाते समय लापता हो गए हैं। घटना के बाद से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, लेकिन अब तक जवान का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, महाशिवरात्रि के अवसर पर आकाश चौधरी अपने दोस्तों के साथ गुमली पर्यटन केंद्र घूमने गए थे। इसी दौरान वे कोलाब नदी में नहाने उतरे। बताया जा रहा है कि नदी के गहरे हिस्से में जाने से वे अचानक डूब गए और देखते ही देखते लापता हो गए।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। वहीं आज राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है।पिछले 24 घंटे से गोताखोरों और आधुनिक उपकरणों की मदद से लगातार तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक जवान का कोई पता नहीं चल सका है।

प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां हर संभव प्रयास में जुटी हैं। स्थानीय लोगों की भी मौके पर भारी भीड़ देखी जा रही है।फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और सभी की निगाहें इस अभियान पर टिकी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button