साल 2026 का पहला वलयाकार सूर्य ग्रहण आज….

साल 2026 का पहला ग्रहण आज 17 फरवरी को लगने जा रहा है। यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जिसकी शुरुआत दोपहर 3 बजकर 26 मिनट पर होगी और इसका समापन शाम 7 बजकर 57 मिनट पर होगा। ज्योतिषीय गणनाओं और पंचांग के अनुसार यह ग्रहण विशेष खगोलीय घटना मानी जा रही है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण से ठीक 12 घंटे पहले सूतक काल प्रारंभ हो जाता है। इसी क्रम में इस ग्रहण का सूतक 17 फरवरी की सुबह 3 बजकर 26 मिनट से प्रभावी हो गया है। सूतक काल के दौरान मंदिरों के कपाट बंद रखने और विशेष सावधानियां बरतने की परंपरा रही है।
मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के समय किसी भी प्रकार के शुभ एवं मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए। साथ ही पूजा-पाठ, धार्मिक अनुष्ठान और नए कार्यों की शुरुआत से भी परहेज किया जाता है। ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान-दान और शुद्धिकरण की परंपरा निभाई जाती है।




