बेटे ने की बुजुर्ग पिता की हत्या, आरोपी हिरासत में

बिलासपुर – थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मन्नाडोल इलाके में एक बेटे ने अपने ही 70 वर्षीय पिता की हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।जानकारी के अनुसार मामला सिरगिट्टी के मन्नाडोल क्षेत्र का है, जहां सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने एक युवक को संदिग्ध अवस्था में घूमते देखा। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ के दौरान जब पुलिस युवक के घर पहुंची, तो अंदर 70 वर्षीय मनराखन ध्रुव का शव बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक हत्या के आरोप में उनके बेटे नीतू ध्रुव को जिम्मेदार माना जा रहा है। प्रारंभिक जांच में आरोपी को मानसिक रूप से अस्थिर बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी लंबे समय से असामान्य व्यवहार कर रहा था और घर में अक्सर विवाद की स्थिति बनी रहती थी। फिलहाल हत्या के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच जारी है।फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और सिरगिट्टी पुलिस पूरे मामले की विस्तृत विवेचना में जुटी हुई है। कैमरा पर्सन के साथ, भूपेन्द्र सिंह राठौर, बिलासपुर।




