बिलासपुर

जंगली सूअरों के हमले से किसान प्रदीप गुप्ता की मौत

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – मोहनभाठा इलाके में जंगली सूअरों के हमले से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रदीप गुप्ता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे सुबह अपने फार्म में टहलने निकले थे, तभी अचानक जंगली सूअरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उन्हें गंभीर अंदरूनी चोटें आईं।

Advertisement

घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए अपोलो अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना से परिवार में मातम पसर गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर है।

Advertisement

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि चार दिन पहले फार्म में काम करने वाले एक मुंशी पर भी जंगली सूअरों ने हमला किया था। केले की फसल हटाए जाने के बाद क्षेत्र में जंगली जानवरों की गतिविधियां बढ़ गई हैं, जिससे खतरा और बढ़ गया है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और वन विभाग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की जा रही है।

Related Articles

Back to top button