बिलासपुर

वैलेंटाइन डे के विरोध में शिवसेना ने निकाली रैली, किया पुतला दहन

(जयेन्द्र गोले) : बिलासपुर – शहर में इस वर्ष भी 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के विरोध में शिवसेना ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। संगठन के नेताओं ने इसे पाश्चात्य संस्कृति का प्रभाव बताते हुए भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए विरोध को उचित करार दिया। कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख मार्गों से रैली निकाली, हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर नारेबाजी की और अंत में प्रतीकात्मक पुतला दहन किया।

Advertisement

रैली के दौरान शिवसेना नेताओं ने कहा कि भारतीय परंपरा और संस्कृति में प्रेम और सम्मान का अपना महत्व है, लेकिन पश्चिमी सभ्यता के अनुसरण से सामाजिक मूल्यों पर असर पड़ रहा है। उन्होंने युवाओं से अपनी संस्कृति और परंपराओं को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न बने।

Advertisement

इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने 14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा आतंकी हमले मे शहीदों को भी याद किया, कार्यक्रम स्थल पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। नेताओं ने कहा कि यह दिन केवल वेलेंटाइन डे नहीं, बल्कि देश के लिए शहीद हुए जवानों को स्मरण करने का भी दिन है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और भारत माता के जयघोष के साथ किया गया।

 

Related Articles

Back to top button