बिलासपुर

तहसीलदार के बेटे की मौत, ट्रक चालक और ठेकेदार पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर में जिला न्यायालय के पास हुए भीषण सड़क हादसे में घायल तहसीलदार के बेटे मनिंद्र भूषण श्याम की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक और निर्माणाधीन भवन के ठेकेदार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।

Advertisement

सिविल लाइन पुलिस के अनुसार ट्रक क्रमांक CG 29 AC 0934 निर्माण सामग्री लेकर साइट पर पहुंचा था। आरोप है कि बिना किसी चेतावनी संकेत और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के ट्रक को मुख्य सड़क पर बैक किया जा रहा था। इसी दौरान पल्सर बाइक से जा रहे मनिंद्र भूषण श्याम ट्रक की चपेट में आ गए।हादसे में उन्हें सिर में गंभीर चोट आई थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Advertisement

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मृत्यु का कारण सिर में आई गंभीर चोट को बताया गया है।पुलिस ने मामले को गंभीर लापरवाही मानते हुए ट्रक चालक और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button