बिलासपुर

अमेरी में किसानों के आम रास्ते पर बिल्डर का कब्जा, कलेक्टर से शिकायत

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर के उसलापुर क्षेत्र में भू-माफियाओं और बिल्डरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। अमेरी में किसानों की जमीन और वर्षों पुराने आम रास्ते पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक बिल्डर ने बाउंड्रीवाल खड़ी कर आम रास्ते को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया है। मामला गीता पैलेस के पास, शक्ति खार, अमेरी का है, जहां खसरा नंबर 94/4, 94/8, 94/7, 94/6 और 94/1 से जुड़े किसानों ने आरोप लगाया है कि यह रास्ता शासकीय राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है, बावजूद इसके आवागमन बंद कर दिया गया है।

Advertisement

पीड़ित किसानों में जोगी राम, शकुंतला बाई धृतलहरे, चंद्रिका बाई, अमरीका बाई डहरिया और शशिकांता जांगड़े शामिल हैं। किसानों का कहना है कि यह उनकी पुरखौती जमीन है और वर्षों से इसी रास्ते से खेतों तक आना-जाना होता रहा है।

Advertisement

किसान सतीश कुमार टंडन ने बताया कि रास्ता बंद होने से खेती-किसानी प्रभावित हो रही है और राजस्व विभाग के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत की आशंका भी जताई है। किसानों ने कलेक्टर से शिकायत कर निष्पक्ष जांच, राजस्व रिकॉर्ड सत्यापन और आम रास्ते की तत्काल बहाली की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

 

Related Articles

Back to top button