रायपुर

ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 17 लाख नगदी सहित 4 गिरफ्तार

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना कबीर नगर क्षेत्र के तिरंगा चौक के पास रेड कार्रवाई के दौरान आरोपियों को पकड़ा गया, जो ऑनलाइन बैटिंग वेबसाइट्स के जरिए क्रिकेट सट्टा चला रहे थे।

Advertisement

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 17 लाख रुपये नगद, 7 मोबाइल फोन, 4 बैंक पासबुक, 1 चेकबुक और 27 एटीएम/क्रेडिट/डेबिट कार्ड जब्त किए हैं। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 19 लाख 70 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी ऑनलाइन बैटिंग साइट्स पर मास्टर आईडी बनाकर कमीशन के आधार पर आईडी बेचते थे और लेन-देन के लिए म्यूल खातों का उपयोग कर रहे थे।

Advertisement

पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) संदीप पटेल की सतत मॉनिटरिंग में यह कार्रवाई की गई। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 और बीएनएस की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आईडी लेकर सट्टा खेलने वाले ग्राहकों की भी पहचान की जा रही है और उनके विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button