एमसीबी

नशा मुक्त एमसीबी अभियान के तहत अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते युवक गिरफ्तार

(रामप्रसाद गुप्ता) : एमसीबी/मनेन्द्रगढ़। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे नशा मुक्त एमसीबी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 09 फरवरी 2026 को टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करते एक युवक को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर ने सूचना दी कि लालपुर गौटियापारा निवासी हरवंश सिंह उर्फ बाबू, पिता स्व. हरिमंगल सिंह, अपने काले रंग की बिना नंबर की यामाहा मोटरसाइकिल से चावल के पुराने बोरे में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब भरकर डोला (मध्यप्रदेश) से मनेन्द्रगढ़ के मौहारपारा रेलवे फाटक की ओर आ रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर पुलिस टीम द्वारा मौहारपारा रेलवे फाटक के पास घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई। इस दौरान मुखबिर के बताए हुलिए का युवक मोटरसाइकिल से आते मिला।

Advertisement

पूछताछ करने पर उसने अपना नाम हरवंश सिंह उर्फ बाबू, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 17, चनवारीडाड़, थाना मनेन्द्रगढ़, जिला एमसीबी (छ.ग.) बताया। तलाशी लेने पर चावल के पुराने बोरे से गोवा कंपनी की अंग्रेजी व्हिस्की के 49 पाव, प्रत्येक 180 एमएल, कुल मात्रा 8820 एमएल, सभी सीलबंद बरामद की गई। बरामद शराब पर मध्यप्रदेश राज्य में बिक्री हेतु अंकित पाया गया। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 6,272 रुपये बताई गई है साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त काले रंग की बिना नंबर की यामाहा मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। गवाहों के समक्ष विधिवत जप्ती पत्रक तैयार कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अजमानतीय अपराध पाए जाने पर उसके विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। थाना प्रभारी ने आश्वस्त किया है कि पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button