बिलासपुर

बिलासपुर: बीट प्रणाली हुई हाईटेक, SSP रजनेश सिंह ने कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर – जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक चाक-चौबंद बनाने तथा पुलिस और जनता के बीच की दूरी कम करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के नेतृत्व में बिलासपुर जिले की बीट प्रणाली को नए और प्रभावी स्वरूप में पुनर्गठित किया गया है।

Advertisement

क्या है नई बीट प्रणाली : ​इस नई व्यवस्था के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों को अलग-अलग बीट में विभाजित किया गया है। प्रत्येक बीट के लिए एक उत्तरदायित्वपूर्ण बीट अधिकारी की विधिवत नियुक्ति की गई है। इस प्रणाली का मुख्य उद्देश्य पुलिस की उपस्थिति को मोहल्लों और गलियों तक सीधे पहुंचाना है।

Advertisement

SSP का विजन : ​SSP रजनेश सिंह के निर्देशन में इस प्रणाली को ‘विजिबल पुलिसिंग’ के मॉडल पर तैयार किया गया है। अब बीट अधिकारी केवल थाने तक सीमित न रहकर फील्ड पर सक्रिय रहेंगे, जिससे अपराधियों में भय और आम जनता में सुरक्षा का भाव पैदा होगा।

 

प्रणाली की मुख्य विशेषताएं: : ​जवाबदेही तय: बीट अधिकारियों को उनके आवंटित क्षेत्र की सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार बनाया गया है।

 

​त्वरित कार्रवाई: बीट अधिकारी के पास अपने क्षेत्र की पूरी जानकारी (अपराधी, संवेदनशील क्षेत्र और वरिष्ठ नागरिक) होगी, जिससे किसी भी घटना पर त्वरित रिस्पॉन्स मिलेगा।

 

​जनसंवाद: इस प्रणाली से पुलिस और आम नागरिकों के बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान सरल होगा, जिससे ‘कम्युनिटी पुलिसिंग’ को बढ़ावा मिलेगा। देखिये सूची….👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

 

Related Articles

Back to top button