देह व्यापार का भंडाफोड़, दो पकड़ाए….

रायगढ़ पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ सख्त अभियान जारी रखते हुए सप्ताह के भीतर पीटा एक्ट के तहत तीसरी बड़ी कार्रवाई की है। चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के बोईरदादर इलाके में सूचना के आधार पर सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सटीक रेड कार्रवाई की।
रेड के दौरान मकान मालिक नारायण वैष्णव और एक संदिग्ध महिला मौके पर मिले। जांच में सामने आया कि आरोपी अपने मकान में बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार करवाता था और स्वयं पूरे नेटवर्क का संचालन करता था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नगद राशि, दो मोबाइल फोन और आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है। आरोपी के खिलाफ पीटा एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।इस कार्रवाई को लेकर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि रायगढ़ में देह व्यापार समेत सभी सामाजिक बुराइयों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।




