रायपुर

देशभर में करोड़ों की चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, बिलासपुर जेल से छूटते ही रायपुर में दिया था वारदात को अंजाम

रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। देशभर में घूम-घूमकर ज्वेलरी और कपड़ा दुकानों में करोड़ों की चोरी करने वाले शातिर नकबजन लोकेश श्रीवास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बिलासपुर जेल से रिहा होने के अगले ही दिन रायपुर के सिविल लाइन और मौदहापारा थाना क्षेत्र में चार दुकानों के छप्पर तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो गया था।दिनांक 31 जनवरी और 1 फरवरी की दरम्यानी रात सिविल लाइन क्षेत्र के पंडरी स्थित कपड़ा दुकान, फर्नीचर शॉप और हार्डवेयर दुकान से कुल करीब 7 लाख रुपये नगद चोरी की गई थी। मामले में सिविल लाइन थाना में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Advertisement

चोरी की वारदातों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त रायपुर डॉ. संजीव शुक्ला और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले के मार्गदर्शन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने हजारों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी की पहचान शातिर चोर लोकेश श्रीवास के रूप में की।

Advertisement

पूछताछ में आरोपी ने रायपुर के अलावा आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ के कई जिलों में दर्जनभर से अधिक चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की नगदी रकम, मोबाइल फोन समेत करीब एक लाख रुपये का सामान जब्त किया गया है।गिरफ्तार आरोपी लोकेश श्रीवास उर्फ गोलू, कबीरधाम जिले का निवासी है और उसके खिलाफ विभिन्न राज्यों में करोड़ों की चोरी के कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button