बिलासपुर

तेज रफ्तार मालवाहक ने बाइक सवार परिवार को कुचला, पति-पत्नी व बच्ची की मौत

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। तेज रफ्तार मालवाहक वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार पति, पत्नी और उनकी एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बच्ची गंभीर रूप से घायल है।

Advertisement

यह हादसा कोटा–लोरमी मुख्य मार्ग पर बाँसाझार चौक के पास हुआ। जानकारी के अनुसार पूरा परिवार बेलपान मेला देखकर बाइक से लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार मालवाहक वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।

Advertisement

हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं घायल बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है। यह मामला जूनापारा चौकी क्षेत्र का है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button