छत्तीसगढ़

जेल से रिहा हुए पूर्व मंत्री कवासी लखमा….

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। जमानत मिलने के बाद आज रायपुर सेंट्रल जेल से उनकी रिहाई हो गई।

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देते हुए कवासी लखमा पर कई शर्तें लगाई हैं। जमानत की शर्तों के अनुसार कवासी लखमा को छत्तीसगढ़ से बाहर रहना होगा। हालांकि, कोर्ट में पेशी के दौरान वे छत्तीसगढ़ आ सकेंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य कारणों या विशेष परिस्थितियों में अनुमति लेकर राज्य में प्रवेश कर सकेंगे

Advertisement

कवासी लखमा की रिहाई की खबर मिलते ही रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा हो गई।
समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए लखमा का स्वागत किया।गौरतलब है कि कवासी लखमा पिछले करीब एक साल से शराब घोटाला मामले में न्यायिक हिरासत में थे। इस मामले में ईडी और अन्य एजेंसियां जांच कर रही हैं।अब सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत में हलचल तेज हो गई है

 

Related Articles

Back to top button