रायगढ़

देह व्यापार का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार….

रायगढ़ पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवा नगर क्षेत्र में चल रहे अनैतिक कारोबार का भंडाफोड़ किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर केवड़ाबाड़ी एसबीआई मेन ब्रांच के सामने स्थित एक मकान पर छापा मारा।

Advertisement

रेड के दौरान मौके से आरोपी राहुल कुमार यादव और उसकी महिला सहयोगी को गिरफ्तार किया गया, जो बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार करा रहे थे। पुलिस ने नकद रकम, मोबाइल फोन और आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है।

Advertisement

थाना कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने साफ कहा है कि जिले में किसी भी तरह के अनैतिक कार्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button