बिलासपुर

पैसों की बारिश का झांसा देने वाले तांत्रिक गैंग का भंडाफोड़.

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर जिले के बिल्हा क्षेत्र से ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चमत्कार के नाम पर लोगों को करोड़पति बनाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी की गई। खुद को पंडित और तांत्रिक बताने वाले आरोपियों ने ‘पैसों की बारिश’ का नाटक कर लोगों को अपने जाल में फंसाया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

बिलासपुर जिले के बिल्हा इलाके में अंधविश्वास के नाम पर बड़ी ठगी का खुलासा हुआ है। आरोप है कि दो पुरुष और तीन महिलाओं ने खुद को पंडित और तांत्रिक बताकर लोगों को भरोसे में लिया। इनका दावा था कि विशेष पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र से ढाई लाख रुपये को ढाई करोड़ रुपये में बदला जा सकता है।
इसी झांसे में आकर पीड़ितों को बिल्हा बुलाया गया, जहां ‘पैसों की बारिश’ का नाटक कर उनसे ढाई लाख रुपये ठग लिए गए।

Advertisement

आरोपियों में एक व्यक्ति खुद को पंडित बताता था, जबकि विजय राज नामक आरोपी लोगों से संपर्क कर उन्हें इस फर्जी चमत्कार के लिए बुलाता था। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति पैसों को दोगुना-चौगुना करने या किसी चमत्कार के झांसे में न आए। यदि किसी के साथ इस तरह की ठगी हुई है या गिरोह से जुड़ी कोई जानकारी है, तो तुरंत नजदीकी थाने में सूचना दें।

Related Articles

Back to top button