छत्तीसगढ़

BIG BREAKING : शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।
शराब घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। कवासी लखमा पिछले लगभग एक वर्ष से न्यायिक हिरासत में थे।

Advertisement

बताया जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने कवासी लखमा को पिछले साल जनवरी में शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार किया था। ईडी का आरोप है कि शराब घोटाले के तहत करीब 70 करोड़ रुपये का कमीशन कवासी लखमा तक पहुंचा।

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद कवासी लखमा को जमानत देने का आदेश दिया है। हालांकि मामले में जांच एजेंसियों की कार्रवाई और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है।

 

Related Articles

Back to top button