बिलासपुर

सुरक्षित मैदान, बुलंद हौसले: यहीं से चमकेंगे भविष्य के ओलंपिक सितारे : धर्मलाल कौशिक…6वीं छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय स्वर्ण कप आमंत्रण ताइक्वांडो प्रतियोगिता

बिलासपुर – सुरक्षा के साथ सुविधा देने प्रयास किया गया है। इसके लिए टीम बनके बराबर निगरानी भी की जा रही है। ओलंपिक सितारा बनकर अंतरर्राष्ट्रीय फलक में चमकने के तैयारी होती है स्टेट लेवल टूर्नामेंट, यही से सितारे निखरते है।सुरक्षित मैदान, बुलंद हौसले: यहीं से चमकेंगे भविष्य के ओलंपिक सितारे।

Advertisement

ये बाते बहतराई स्थित इंडोर स्टेडियम स्व. बी आर यादव राज्य खेल प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित 6वी छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय स्वर्ण कप आमंत्रण ताइक्वांडो प्रतियोगिता के दूसरे दिन पदक विजता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण करते हुए मुख्य अतिथि बिल्हा विधायक धर्मलाल कौशिक ने कही। फ्रेसर, सब जूनियर, कैडेट, जूनियर बालक/बालिका एवं सिनियर पुरुष / महिला टूर्नामेंट में 18 जिलों के 545 खिलाडी एवं अधिकारीगण भाग ले रहे है। श्री कौशिक ने कहा कि ऐसे मेहनत करते रहिए जिससे भविष्य में बहतर परिणाम मिलेंगे संतोष श्रीरंगम अंतरराष्ट्रीय रेफरी एवं जज सहित खेल जगत एवं सामाजिक क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित हस्तियाँ उपस्थित रहेंगी।

Advertisement

इसी कड़ी कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जी छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास (क्रेडा) अध्यक्षभूपेन्द्र सावनी ने देश में होने वाले ओलंपिक जैसे टूर्नामेंट के देखते हुए बताया कि देशभर में खेल प्रतिभा को निखने आयोजन किए जा रहे है। साथ ही बेहतर मूलभूत सुविधा पर विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है।विशिष्ट अतिथि सुनील काले जी माननीय पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़, बिलासपुर, महाधिवक्ता प्रफुल भारतने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

 

छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ के महासचिव रामपुरी गोस्वामी ने बताया कि बच्चो को लगातार खेल के प्रोत्साहित किया जा रहा है।टूर्नामेंट के दूसरे दिन 8 गोल्ड मेडल के साथ बिलासपुर पहले स्थान पर रहा। वही रायगढ़ 4 गोल्ड, रायपुर 3 गोल्ड, दुर्ग 3 गोल्ड, सरगुजा 3 गोल्ड मिला। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष रामदेव कुमावत , छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ बिलासपुर के अध्यक्ष मनोज भिवगड़े उपाथित थे।

Related Articles

Back to top button