बिलासपुर

रामसर साइट से टैंकर पकड़े गए

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर के कोपरा जलाशय छत्तीसगढ़ के पहले रामसर साइट से पानी चोरी के मामले में आखिरकार वन विभाग हरकत में आया है। खबर प्रकाशित होते ही वन अमले ने बड़ी कार्रवाई की है।ये तस्वीरें कोपरा जलाशय की हैं, जहां संरक्षित रामसर साइट से जनरेटर पंप लगाकर खुलेआम पानी भरा जा रहा था। 20 हजार और 12 हजार लीटर क्षमता वाले टैंकरों में पक्षियों के हिस्से का पानी निकाला जा रहा था, जबकि जिम्मेदार महकमा तब तक बेखबर बना रहा।

Advertisement

शुक्रवार सुबह वन विभाग की टीम सक्रिय हुई। एक टैंकर अमसेना के पास और दूसरा लोखंडी के समीप नेशनल हाईवे पर पकड़ा गया। दोनों टैंकर पानी से भरे हुए थे और चालकों को मौके पर हिरासत में लिया गया।जब्त टैंकरों को सकरी स्थित वन चेतना केंद्र लाया गया, जहां पूछताछ में सामने आया कि ये टैंकर एक निजी कंपनी के हैं, जो नेशनल हाईवे किनारे पौधों में पानी देने का काम कर रही थी।

Advertisement

कंपनी के सुपरवाइजर ने लिखित माफीनामा दिया, जिसके बाद समझाइश देकर टैंकरों को छोड़ दिया गया। हालांकि, इस घटना ने रामसर साइट की सुरक्षा और वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रामसर साइट जैसे संवेदनशील क्षेत्र से पानी चोरी अब सवाल ये है कि क्या आगे ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई होगी?

Related Articles

Back to top button