VIDEO : हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ किसान ने रखी टोकन काटने की शर्त, ग्रामीण सांसे थाम देखते रहे

(दिलीप जगवानी) : जांजगीर-चाम्पा – धान खरीदी से जुड़ी कई तरह की घटनाओ के बीच दिल दहला देने वाली ताज़ा तस्वीरें सामने आयी है. धान नही बिकने से नाराज होकर जांजगीर चांपा जिले मे एक किसान हाई टेंशन टावर पर चढ़ गया. उसे देख ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई.
किसान अनिल सूर्यवंशी के सिर पर डेढ़ लाख का कर्ज बताया जाता है ऊपर से टोकन नही कटने से घर पर रखे धान फसल को लेकर वह परेशान था इसी के चलते आज सुबह वह गांव के मैदानी इलाके मे लगे बिजली के हाई टेंशन टावर पर चढ़ गया।
यहाँ 2 घंटों से युवक को ग्रामीण और पुलिस की रिस्पॉन्स टीम समझाइश देकर उतारने का प्रयास कर रहे है. गौर तलब है की धान खरीदी का आज 31 जनवरी अंतिम दिन है ऐसे मे उसकी मांग है की ज़ब तक उसका टोकन नही काटा जायेगा वो टावर से नीचे नही उतरेगा। करीब दो सौ फीट की ऊंचाई पर करंट प्रवाहित टॉवर पर चढ़े युवा किसान को नीचे उतरने और धान खरीदने का भरोसा दिलाने तहसीलदार भी मौके पर खड़े थे। फिलहाल टावर पर चढ़े किसान का ड्रामा जारी है।




