रायपुर

रायपुर पुलिस का सख्त एक्शन, 500 से ज्यादा गुंडा-निगरानी बदमाशों की कराई गई परेड

रायपुर – शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शहर के सभी थाना क्षेत्रों से 500 से अधिक गुंडा और निगरानी बदमाशों को थानों में तलब कर गुंडा परेड कराई।

Advertisement

यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर रायपुर के निर्देश पर की गई, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में बदमाशों को सख्त हिदायत दी गई। पुलिस अधिकारियों ने साफ शब्दों में कहा कि भविष्य में यदि कोई भी बदमाश आपराधिक, अवैधानिक या असामाजिक गतिविधियों में लिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

पुलिस का उद्देश्य जिले में सक्रिय गुंडा बदमाशों पर नियंत्रण रखना और अपराधों पर प्रभावी रोक लगाना है। रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया कि शहर की शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों और आम जनता में भय का माहौल बनाने वाले तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।रायपुर पुलिस ने यह भी कहा कि ऐसे बदमाशों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

Related Articles

Back to top button