छत्तीसगढ़

जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप, कोर्ट परिसर सील

जगदलपुर – जिला एवं सत्र न्यायालय जगदलपुर को बम से उड़ाने की सूचना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। एहतियातन कोर्ट परिसर को तत्काल बंद कर सील कर दिया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार कोर्ट कार्यालय के आधिकारिक ई-मेल पर एक संदिग्ध मेल भेजकर बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया।

Advertisement

मौके पर जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की मदद से पूरे कोर्ट परिसर की सघन जांच की जा रही है। किसी भी तरह की अनहोनी से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Advertisement

फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस धमकी भरे ई-मेल की तकनीकी जांच कर रही है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।आगे की जानकारी का इंतजार है।

Related Articles

Back to top button