रायपुर

नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन: ‘गोगो पेपर’ नेटवर्क ध्वस्त, 2 लाख का सामान जब्त, 9 दुकानें सील

रायपुर पुलिस ने युवाओं को नशे के जाल से बचाने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘गोगो पेपर’ और हुक्का सामग्री के अवैध कारोबार का पर्दाफाश किया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश और पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन मयंक गुर्जर के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में करीब 2 लाख रुपये मूल्य के रोलिंग पेपर जब्त किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल गांजा पीने में किया जाता था।

Advertisement

जांच में सामने आया कि शहर के कई पान ठेले और गुमटियां युवाओं को नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्री खुलेआम बेच रहे थे। पुलिस ने COTPA एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों के आसपास अवैध सामग्री बेचने वाले 9 दुकानों को सील कर दिया है।

Advertisement

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में नॉर्थ जोन की टीमों ने नगर निगम के साथ संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान न केवल अवैध बिक्री पर रोक लगाई गई, बल्कि पूरे सप्लाई नेटवर्क की भी जांच की गई।

 

पुलिस ने रोलिंग पेपर और हुक्का फ्लेवर की सप्लाई चेन का पता लगाते हुए मुख्य सप्लायरों की पहचान कर ली है। पूछताछ में कई थोक विक्रेताओं के नाम सामने आए हैं, जिनके खिलाफ जल्द ही छापेमारी और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।रायपुर पुलिस ने साफ किया है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button