छत्तीसगढ़

कासोली में गणतंत्र दिवस पर फहराया गया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा गांव

दंतेवाड़ा — जिले के ग्राम कासोली में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का पर्व पूरे हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधिवत ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के दौरान राष्ट्रगान की गूंज से पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से सराबोर हो गया।

Advertisement

कार्यक्रम में ग्राम सरपंच शैलेश अटामी, टीआई घनश्याम, कॉन्स्टेबल लाल साय कश्यप सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी समारोह में शामिल हुए।

Advertisement

इस मौके पर वक्ताओं ने संविधान के महत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता पर प्रकाश डालते हुए सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में देश की एकता, अखंडता और शांति के संकल्प के साथ समारोह संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button