छत्तीसगढ़

सक्ती मे रुकने गोंडवाना को लगे 15 साल, बहुप्रतीक्षात मांग हुई पूरी, सांसद के साथ उमड़ा नगर.

(भूपेन्द्र सिंह राठौर) : बिलासपुर रेल मंडल के सक्ती रेलवे स्टेशन पर एक ऐतिहासिक पल दर्ज हुआ, जब गोंडवाना एक्सप्रेस को आधिकारिक रूप से ठहराव की सुविधा मिली। यह ठहराव क्षेत्र की 15 वर्षों पुरानी मांग थी, जो अब पूरी हो गई है। सक्ती रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में गोंडवाना एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

Advertisement

इस मौके पर जांजगीर–चांपा सांसद ने कहा कि सक्ती में इस ट्रेन के ठहराव की मांग पिछले 15 वर्षों से की जा रही थी, जो अब पूरी हुई है। उन्होंने इसके लिए केंद्रीय रेल मंत्री माननीय अश्विनी वैष्णव जी का आभार व्यक्त किया। सांसद ने कहा कि इस फैसले से क्षेत्रवासियों को लंबी दूरी की यात्रा में बड़ी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इससे व्यापार, शिक्षा और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा।

Advertisement

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, नगरवासियों और भारतीय रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कुल मिलाकर गोंडवाना एक्सप्रेस का सक्ती में ठहराव क्षेत्र के विकास को नई गति देने वाला कदम माना जा रहा है।

 

Related Articles

Back to top button