गणतंत्र दिवस पर रामगोपाल गर्ग, शशि मोहन सिंह, श्वेता श्रीवास्तव समेत 10 अधिकारियों को मिलेगा एमएसएम सम्मान

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गर्व का पल है। गृह मंत्रालय भारत सरकार ने राज्य के 10 पुलिस अधिकारियों और जवानों को मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस यानी एमएसएम सम्मान के लिए चयनित किया है। यह सम्मान राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मु द्वारा प्रदान किया जाएगा।
यह सम्मान छत्तीसगढ़ पुलिस की अनुकरणीय सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने में उनके निरंतर योगदान को दर्शाता है। विशेष रूप से वामपंथी उग्रवाद से निपटने में राज्य पुलिस की प्रभावी भूमिका को यह सम्मान रेखांकित करता है।
एमएसएम सम्मान के लिए चयनित पुलिसकर्मियों में महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग, पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, पुलिस अधीक्षक राजश्री मिश्रा शामिल हैं।
इसके साथ ही कमांडेंट निवेदिता पॉल, कमांडेंट मनीषा ठाकुर रावटे, सहायक पुलिस अधीक्षक तारकेश्वर पटेल, सहायक पुलिस अधीक्षक उनेजा खातून अंसारी, सहायक कमांडेंट जयलाल मरकाम और प्लाटून कमांडर हजारी लाल साहू को भी यह प्रतिष्ठित सम्मान मिलेगा।
इन सभी पुलिसकर्मियों की यह उपलब्धि न सिर्फ छत्तीसगढ़ पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने वाली है, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए भी गौरव का विषय है।




