छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री के नए सलाहकार नियुक्त, आर. कृष्णा दास को मिली जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ शासन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सलाहकार की नियुक्ति को लेकर आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार आर. कृष्णा दास को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति 22 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी।

सलाहकार के रूप में आर. कृष्णा दास मुख्यमंत्री को मीडिया एवं अन्य विषयों पर परामर्श देंगे।




