बिलासपुर

सट्टा कांड का दूसरा आरोपी गिरफ्तार,आरोपी के पास से महंगे मोबाइल फोन जब्त

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क पर प्रहार करते हुए एक फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। यह कार्रवाई 6 जनवरी को पकड़े गए आरोपी आयुष अग्रवाल से मिले सुरागों के आधार पर की गई है।शहर में ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ जारी अभियान में सिविल लाइन पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नेहरू चौक के पास घेराबंदी कर फरार आरोपी सैंकी सलूजा को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

आरोपी अपने साथी आयुष अग्रवाल के साथ मिलकर क्रिकेट, आईपीएल और बिग बॉस जैसे आयोजनों पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने का काम करता था।मामले की शुरुआत 06 जनवरी 2026 को हुई थी, जब पुलिस को सूचना मिली कि आयुष अग्रवाल नामक व्यक्ति महाराणा प्रताप चौक (व्यापार विहार) के पास मोबाइल से सट्टा खिला रहा है। पुलिस ने उसे रंगे हाथों पकड़ा था, जिसके बाद जांच में पता चला कि इस नेटवर्क में दयालबंद निवासी सैंकी सलूजा भी शामिल है। घटना के बाद से ही सैंकी फरार था, जिसे पुलिस ने 17 जनवरी 2026 को नेहरू चौक के पास से धर दबोचा।

Advertisement

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अत्याधुनिक और महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं.पुलिस ने आरोपी सैंकी सलूजा पिता जोगेन्द्र (36 वर्ष) के खिलाफ धारा 7(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम और 112 बीएनएस (BNS) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button