नेशनल हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, पिता–पुत्र समेत तीन की मौत, हाइवा चालक फरार

रायपुर – मुंबई–हावड़ा नेशनल हाईवे 53 एक बार फिर खून से लाल हो गया है। शुक्रवार की सुबह पारागांव के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के पिता और उसके 6 साल के मासूम बेटे की जान चली गई, जिससे पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरंग के बागेश्वर पारा निवासी श्रवण जलक्षत्री (40 वर्ष), मंगलू जलक्षत्री (28 वर्ष) और मंगलू का 6 साल का बेटा तिलक शुक्रवार सुबह महानदी में मछली पकड़ने के लिए मोटरसाइकिल से निकले थे। निसदा मोड़ के बाद उनकी मोटरसाइकिल रांग साइड से होते हुए महानदी पुल की ओर जा रही थी, तभी महासमुंद की तरफ से आ रहे मुरूम से भरे तेज रफ्तार हाइवा वाहन से आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर इतनी भयावह थी कि तीनों मोटरसाइकिल सवार हाइवा के पहियों में फंस गए और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी हाइवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही आरंग पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सड़क पर बिखरे शवों के अवशेषों को एकत्र कर मर्चुरी भिजवाया। पुलिस ने हाइवा वाहन को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश में जुट गई है, इधर, हादसे की खबर बागेश्वर पारा पहुंचते ही पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई। एक ही परिवार के दो चिराग बुझने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस




