बिलासपुर

VIDEO – 25 लाख की ‘सुपरबाइक’ पर भारी पड़ा शोर: मॉडिफाइड साइलेंसर के कारण कावासाकी निंजा जब्त

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर – शहर की सड़कों पर तेज आवाज और मॉडिफाइड साइलेंसर के साथ दहशत फैलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने एक युवक जिसका नाम प्रतिक बहादुर को पकड़ा है, जो अपनी महंगी स्पोर्ट्स बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर घूम रहा था।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, यातायात पुलिस की टीम चेकिंग अभियान पर थी, तभी उन्हें एक स्पोर्ट्स बाइक की कान फाड़ देने वाली आवाज सुनाई दी।यातायत पुलिस के जवान यासीन हुसैन घेराबंदी कर बाइक सवार युवक को रोका। जांच में पाया गया कि बाइक में कंपनी द्वारा दिए गए साइलेंसर को हटाकर अलग से मॉडिफाइड साइलेंसर लगाया गया था, जो निर्धारित डेसिबल सीमा से कहीं अधिक शोर कर रहा था।
पुलिस द्वारा जब्त की गई बाइक कावासाकी निंजा (Kawasaki Ninja) है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 25 लाख रुपए बताई जा रही है। इतनी महंगी और हाई-परफॉर्मेंस बाइक होने के बावजूद, नियमों के उल्लंघन के चलते पुलिस ने इसे तत्काल प्रभाव से जब्त कर लिया।

Advertisement

यातायात पुलिस ने वाहन को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जब्त कर लिया है और मामले का प्रकरण न्यायालय (Court) में पेश किया गया है। यातायात अधिकारियों का कहना है कि शहर में ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले और नियमों को ताक पर रखने वाले किसी भी वाहन चालक को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वाहन कितना भी महंगा क्यों न हो।

 

पुलिस की अपील: यातायात विभाग ने युवाओं से अपील की है कि वे वाहनों में किसी भी तरह का अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं। तेज आवाज वाले साइलेंसर न केवल ध्वनि प्रदूषण बढ़ाते हैं, बल्कि बुजुर्गों और मरीजों के लिए भी घातक साबित होते हैं।

Related Articles

Back to top button