छत्तीसगढ़

मेट्रो सिटी की तर्ज पर विकसित होगी राजधानी रायपुर, सीएम साय का बड़ा ऐलान

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को अब मेट्रो सिटी की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। बढ़ते शहरीकरण और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने यह अहम फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि राजधानी रायपुर और आसपास के क्षेत्रों के समग्र विकास पर सरकार का विशेष फोकस रहेगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

Advertisement

सीएम साय ने कहा कि शहर की सड़कों, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा, ताकि राजधानी को आधुनिक और सुव्यवस्थित शहर के रूप में विकसित किया जा सके।

Advertisement

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में डिप्टी सीएम अरुण साव, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में रायपुर की कनेक्टिविटी, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के अवसरों और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा की गई।

 

सरकार ने नगरीय निकायों को अधोसंरचना विकास के लिए पूर्व की तुलना में ढाई गुना अधिक संसाधन उपलब्ध कराए हैं, जिससे राजधानी क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध विकास कार्य किए जा सकें। इसके साथ ही शहर के ड्रेनेज सिस्टम की स्थिति, प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिक्रमण की समस्या, नगर निगम द्वारा निर्मित व्यावसायिक परिसरों में खाली दुकानों के पुनः विक्रय, स्वास्थ्य अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण और मेकाहारा मेडिकल कॉलेज की सुविधाओं के उन्नयन जैसे अहम मुद्दों पर भी विस्तार से मंथन किया गया।

Related Articles

Back to top button