छत्तीसगढ़

बिरनपुर हिंसा कांड में जिला कोर्ट का फैसला: हत्या के 17 आरोपी दोषमुक्त….

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित बिरनपुर हिंसा कांड में जिला एवं सत्र न्यायालय बेमेतरा ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने रहीम मोहम्मद और उनके बेटे ईदुल मोहम्मद की हत्या के मामले में आरोपी बनाए गए 17 लोगों को दोषमुक्त कर दिया है।

Advertisement

करीब तीन साल तक चली सुनवाई के बाद अदालत ने यह निर्णय दिया। मामला 8 अप्रैल 2023 का है, जब बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में दो समुदायों के बीच हिंसा भड़क उठी थी। इस दौरान 23 वर्षीय युवक भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी गई थी।घटना के कुछ दिनों बाद, 11 अप्रैल को शक्ति घाट इलाके में पिता-पुत्र रहीम मोहम्मद और ईदुल मोहम्मद की लाश मिली थी। पुलिस ने मामले में 17 लोगों को गिरफ्तार कर हत्या का आरोपी बनाया था।

Advertisement

अब लंबी सुनवाई के बाद अदालत ने सबूतों के अभाव में सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। इस फैसले के बाद क्षेत्र में एक बार फिर इस चर्चित मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।फिलहाल, प्रशासन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क नजर आ रहा है।

Related Articles

Back to top button