छत्तीसगढ़
सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, जंगल से नक्सली डंप बरामद….

नारायणपुर – सुरक्षा बलों को नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता हाथ लगी है। अबूझमाड़ के घने जंगलों से नक्सलियों का डंप सामान बरामद किया गया है।पुलिस को यह सफलता ग्रामीणों से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर मिली है।कोहकामेटा थाना क्षेत्र अंतर्गत मदोडा कैंप के पास डीआरजी और आईटीबीपी के जवानों ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के हथियार और दवाइयों का जखीरा बरामद किया है।
बरामद सामग्री में भरमार बंदूक सहित कई नक्सली उपयोगी सामान शामिल हैं। माना जा रहा है कि नक्सली किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन सुरक्षा बलों की लगातार सर्चिंग अभियान ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।फिलहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया गया है और सुरक्षा एजेंसियां आगे की कार्रवाई में जुटी हुई हैं।




