छत्तीसगढ़
रक्षकों के संरक्षण में अश्लील डांस का आरोप, SDM अटैच, दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र के उरमाल गांव में मनोरंजन के नाम पर हुई गतिविधियों ने प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खोल दी है। छह दिवसीय ओपेरा आयोजन के लिए मैनपुर एसडीएम से अनुमति ली गई थी, लेकिन उसी अनुमति की आड़ में खुलेआम अश्लीलता परोसी गई।आरोप है कि आयोजन के दौरान एसडीएम स्वयं मौके पर मौजूद रहे और उनकी मौजूदगी में देर रात तक अर्धनग्न नृत्य, नोट उड़ाने का तमाशा और बेकाबू भीड़ का नजारा चलता रहा।

तीसरे दिन से ही ओडिशा से बुलाई गई डांसरों द्वारा मंच पर अश्लील प्रदर्शन शुरू हो गया।मामला उजागर होने के बाद कलेक्टर ने कार्रवाई करते हुए मैनपुर SDM तुलसीदास मरकाम को जिला मुख्यालय अटैच कर दिया है वही दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया और आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आयोजन बंद कराया गया।




