छत्तीसगढ़

36 ईनामी समेत 63 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में पूना मारगेम (पुनर्वास से पुनर्जीवन) अभियान के तहत आज 36 ईनामी समेत कुल 63 माओवादी कैडरों ने आत्मसमर्पण किया।पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी दरभा डिवीजन, दक्षिण बस्तर, पश्चिम बस्तर, माड़ क्षेत्र और उड़ीसा में सक्रिय थे। इनमें 18 महिलाएं और 45 पुरुष शामिल हैं।

Advertisement

आत्मसमर्पित माओवादियों पर कुल 1 करोड़ 19 लाख 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। यह आत्मसमर्पण डीआरजी कार्यालय दंतेवाड़ा में वरिष्ठ पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ।

Advertisement

बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पट्टिलिंगम ने कहा कि पूना मारगेम अभियान बस्तर में शांति और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने शेष माओवादियों से भी हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की अपील की है।

 

Related Articles

Back to top button