छत्तीसगढ़

कर्रेगुट्टा मुठभेड़ में 20 से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने की खबर……

छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। कर्रेगुट्टा पहाड़ियों पर सुबह से जारी मुठभेड़ में अब तक 20 से 22 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। डीआरजी, कोबरा, सीआरपीएफ और एसटीएफ के जवान लगातार ऑपरेशन में डटे हैं।

Advertisement

दिल्ली से सीआरपीएफ के डीजी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए हैं, वहीं एडीजी नक्सल ऑप्स विवेकानंद सिन्हा, सीआरपीएफ आईजी राकेश अग्रवाल और बस्तर आईजी पी. सुंदरराज इस ऐतिहासिक कार्रवाई की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। जवानों को शाम तक और बड़ी सफलता मिलने की संभावना जताई जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button