मुंगेली

धान के अवैध परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 150 कट्टी धान सहित वाहन जब्त  

(मनीष नामदेव) :मुंगेली जिले में अवैध धान परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

Advertisement

तहसीलदार अतुल वैष्णव, नायब तहसीलदार लीलाधर क्षत्री और थाना प्रभारी सरगांव संतोष शर्मा के नेतृत्व में टीम ने ग्राम चन्द्रखुरी के नारायणपुर चौक पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान वाहन क्रमांक CG 07 CA 4923 को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 150 कट्टी धान का अवैध परिवहन पाया गया।

Advertisement

जांच में वाहन चालक की पहचान सत्यवान दास मानिकपुरी, निवासी भाटापारा के रूप में हुई, जबकि धान किसान समारू यादव, निवासी दामापुर का बताया गया। प्रशासन ने मौके पर ही धान सहित वाहन को जब्त कर थाना सरगांव के सुपुर्द कर दिया।

 

एसडीएम रेखा चंद्रा ने स्पष्ट किया कि प्रकरण में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button