रायपुर

पुलिस की कार्रवाई: स्कुटी से शराब की अवैध तस्करी करते दो गिरफ्तार

रायपुर जिले के आमानाका थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 70 पौवा देशी मशाला शराब और एक स्कुटी जब्त की गई है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 52 हजार रुपये बताई जा रही है।

Advertisement

पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में दो युवक स्कुटी में शराब रखकर बिक्री करने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना आमानाका प्रभारी एवं स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के अनुसार दो व्यक्तियों को स्कुटी सहित पकड़ा।

Advertisement

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम आकाश साहु और मनीष चौबे बताया। तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद दो बैगों से देशी मशाला शराब बरामद की गई। शराब रखने और परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगने पर आरोपी कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।

 

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 70 पौवा देशी शराब कीमत 7 हजार रुपये और स्कुटी डेस्टिनी कीमत 45 हजार रुपये, कुल 52 हजार रुपये की सामग्री जब्त की है। आरोपियों के विरुद्ध थाना आमानाका में धारा 34(2) आबकारी एक्ट एवं 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button