बिलासपुर

कानन पेंडारी जू में अध्यक्ष चुनाव संपन्न, सर्वसम्मति से सुनील यादव को कमान

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : कानन पेंडारी जू में 05 जनवरी 2025 को कानन पेंडारी जू परिसर में अध्यक्ष पद को लेकर चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान संगठन की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

Advertisement

इस बैठक में संभाग अध्यक्ष दुष्यंत तिवारी, जिला अध्यक्ष अजय साहू, कार्यकारिणी सदस्य अनिल यादव सहित कानन पेंडारी जू का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। सभी की मौजूदगी में पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न कराया गया।

Advertisement

बैठक के दौरान संगठन को और मजबूत बनाने, कर्मचारियों के हित, कार्य व्यवस्था और भविष्य की योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद सर्वसम्मति से पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई।

चुनाव परिणाम के अनुसार सुनील यादव को संगठन का अध्यक्ष चुना गया।मुकेश कौशिक को उपाध्यक्ष,मुकेश यादव को कोषाध्यक्ष,संतोष यादव को सचिव, निर्मल ध्रुव को महिला उपाध्यक्ष और द्रोपती साहू को महिला सह-सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके साथ ही संगठन के पूर्व अध्यक्ष विजय यादव को उनके अनुभव को देखते हुए जिला सह-सचिव नियुक्त किया गया, जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मंच से बधाई दी गई और उनसे संगठन के हित में ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की गई।

पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि वे कानन पेंडारी जू के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान, कार्य व्यवस्था में सुधार और जू के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास करेंगे।नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही संगठन से जुड़े लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को एक बार फिर से हार्दिक शुभकामनाएं।

Related Articles

Back to top button