Uncategorized

जिला अधिवक्ता संघ मनेन्द्रगढ़ ने आयोजित किया नववर्ष मिलन समारोह

(राम प्रसाद गुप्ता) : एमसीबी। जिला अधिवक्ता संघ मनेन्द्रगढ़ द्वारा नववर्ष के उपलक्ष्य में भव्य नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायालय से जुड़े समस्त न्यायाधीशगण, वरिष्ठ अधिवक्तागण और अधिवक्ता साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ जहाँ सभी ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश सिंह,रविन्द्र जायसवाल,न्यायाधीश राजेन्द्र कुमार,विवेक तिवारी,लोकेश कुमार एवं आशीष सिंह ने उपस्थित न्यायिक परिवार को नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से अधिवक्ताओं और न्यायाधीशों के बीच आपसी समन्वय, सहयोग और सौहार्द को मजबूती मिलती है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि न्यायिक व्यवस्था को सशक्त बनाने में केवल विधिक कार्य ही नहीं बल्कि आपसी संवाद और सामंजस्य भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे आयोजनों से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और कार्य संस्कृति और अधिक सुदृढ़ होती है। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थितजनों ने जिला अधिवक्ता संघ की इस पहल की प्रशंसा की और भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों को निरंतर आयोजित किये जाने की आवश्यकता पर बल दिया। समारोह सौहार्द, भाईचारे और नववर्ष के उल्लास के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम का संचालन जिला अधिवक्ता संघ के सचिव अधिवक्ता आशीष सिंह ने किया।वही इस अवसर पर अधिवक्ता विजय प्रकाश पटेल ने भजन और वरिष्ठ अधिवक्ता विशोक खरे ने गाने की प्रस्तुति दी।

Advertisement

Related Articles

Back to top button