बिलासपुर

व्यापार विहार के गोदाम में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक, लाखों का नुकसान.

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर में शुक्रवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब व्यापार विहार स्थित थोक व्यापार विहार में एक दुकान के ऊपर बने गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा गोदाम जलकर खाक हो गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार, व्यापार विहार में बड़ी पार्किग के पास नीरज ट्रेडर्स नाम से एक दुकान संचालित की जा रही थी। इसी दुकान के ऊपर बने गोदाम में अचानक आग भड़क उठी।

Advertisement

गोदाम में कॉस्मेटिक सामान, साबुन, सोडा समेत बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री रखी हुई थी, जिससे आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें और धुएं का गुबार इतना तेज था कि आसपास के व्यापारियों और लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।

Advertisement

समय रहते आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया। इस आगजनी की घटना में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन दुकान और गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button