एमसीबी

लोगों ने ली राहत की सांसे, मादा भालू और उसके शावक पकड़े गए….

(रामप्रसाद गुप्ता) : एमसीबी/मनेन्द्रगढ़। पिछले कई महीनों से मनेन्द्रगढ़ नगर और आसपास के इलाकों में मादा भालू अपने शावकों के साथ लगातार घूम रही थी, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था। भालू द्वारा कुछ लोगों पर हमले की घटनाएं सामने आने के बाद वन विभाग ने लोगों की सुरक्षा को देखते हुए कार्रवाई तेज की।

Advertisement

वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में बुधवार तड़के मादा भालू के दोनों शावक फंस गए। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शावकों को पिंजरे सहित सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। इसके बाद मादा भालू को ट्रेंक्यूलाइज कर सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया गया।

Advertisement

इस पूरी कार्रवाई को वन विभाग और कानन पेंडारी से आई विशेषज्ञ टीम ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया। वन अधिकारियों के अनुसार, मादा भालू और उसके दोनों शावकों को अब एक सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ने की तैयारी की जा रही है।

मादा भालू और शावकों के पकड़े जाने से मनेन्द्रगढ़ नगर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है। लंबे समय से बनी दहशत अब खत्म होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button