छत्तीसगढ़रायपुर

विधानसभा में हंगामा: नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस विधायकों का विरोध, तख्तियों के साथ पहुंचे सदन….

छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही जमकर हंगामा देखने को मिला। रायपुर में आज कांग्रेस के सभी विधायक हाथों में “सत्यमेव जयते” की तख्तियां लेकर विधानसभा पहुंचे।

Advertisement

कांग्रेस विधायकों ने नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई का विरोध किया। कांग्रेस का कहना है कि यह कार्रवाई राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से की जा रही है, जबकि कोर्ट से सोनिया गांधी और राहुल गांधी को राहत भी मिल चुकी है।

Advertisement

प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष के हंगामे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि सदन में तख्ती लेकर आना संसदीय परंपराओं के खिलाफ है और प्रश्नकाल को बाधित नहीं किया जाना चाहिए।

इस दौरान सत्ता पक्ष की ओर से विधायक अजय चंद्राकर ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि “अभी विपक्ष की भागवत नहीं सुनेंगे।” इसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली, फिलहाल सदन में हंगामे का दौर जारी है और कार्यवाही बार-बार बाधित हो रही है।

Related Articles

Back to top button