जशपुर

टोनही प्रताड़ना मामला: तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले दो फरार बैगा गिरफ्तार

जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र के ग्राम भिंजपुर में टोनही प्रताड़ना के गंभीर मामले में जशपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। तंत्र-मंत्र के जरिए मृतक को जिंदा करने का दावा कर ठगी करने वाले दो फरार बैगाओं को रायगढ़ और सारंगढ़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने मृत महिला को जिंदा करने का झांसा देकर हजारों रुपये लिए और बाद में गांव की एक महिला को टोनही बताकर उस पर हमला कराया। इस मामले में पहले ही एक पुलिस अधिकारी समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। फरार चल रहे दोनों बैगा कृपा चौहान और संतु राम चौहान को तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया।

Advertisement

पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र का नाटक कर अंधविश्वास फैलाया और पीड़िता को टोनही बताकर प्रताड़ित कराया। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं और टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।

जशपुर पुलिस ने साफ कहा है कि जादू-टोना और टोनही जैसे अंधविश्वास कानूनन अपराध हैं और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम लोगों से अंधविश्वास से दूर रहने की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button