छत्तीसगढ़
जंगल में संदिग्ध हालत में मिला बाघ का शव….

सूरजपुर – घुई वन परिक्षेत्र के भैसामुंडा सर्किल अंतर्गत रेवटी क्षेत्र के जंगल में एक बाघ का शव संदिग्ध हालत में मिला है। बाघ के शरीर पर गहरी चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे उसकी मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार बाघ की मौत करीब तीन से चार दिन पहले हो चुकी है। इतने दिनों तक जंगल में शव पड़े रहने और वन विभाग को इसकी जानकारी न मिलना, विभाग की निगरानी व्यवस्था और दावों पर सवाल खड़े करता है।
मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बाघ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बाघ की मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।फिलहाल वन विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।




