देश

नितिन नबीन बने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष  

भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर एक अहम और रणनीतिक फैसला लेते हुए बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। 45 वर्षीय नितिन नबीन को यह जिम्मेदारी उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव, मजबूत जमीनी पकड़ और प्रशासनिक दक्षता को देखते हुए सौंपी गई है।

Advertisement

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, यह नियुक्ति न सिर्फ बिहार बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के लिहाज से भी बीजेपी की रणनीतिक मजबूती को दर्शाती है। नितिन नबीन अब तक संगठन और सरकार—दोनों स्तरों पर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं, जिसका लाभ पार्टी को आगामी राजनीतिक चुनौतियों में मिलने की उम्मीद है।

Advertisement

बीजेपी नेतृत्व का मानना है कि नितिन नबीन की कार्यशैली, युवाओं से जुड़ाव और संगठन को मजबूती देने की क्षमता पार्टी को नए सिरे से ऊर्जा देगी। इस नियुक्ति के साथ ही नितिन नबीन बीजेपी के सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बन गए हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह फैसला पार्टी के भीतर युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने और संगठन को और अधिक धार देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button