छत्तीसगढ़

DGP-IG सम्मेलन में शामिल होने NSA अजित डोभाल पहुँचे रायपुर….

रायपुर इस समय देश की सुरक्षा चर्चा का बड़ा केंद्र बन चुका है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल रायपुर पहुंच चुके हैं और एयरपोर्ट से सीधे IIIM के लिए रवाना हुए। दोपहर 2 बजे से बहुप्रतीक्षित DGP–IG सम्मेलन का आगाज़ होगा।

Advertisement

रायपुर में होने वाला यह उच्चस्तरीय सुरक्षा सम्मेलन पूरे देश की नज़र में है। तमाम राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के DGP, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के प्रमुख, केंद्रीय पुलिस संगठनों के प्रतिनिधि और विशेष एजेंसियों के अधिकारी IIM रायपुर पहुंच रहे हैं।

Advertisement

गृह मंत्री, गृह सचिव और केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी इस बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे सम्मेलन का उद्घाटन होगा… और उद्घाटन भाषण देंगे केंद्रीय गृह मंत्री।

पहले दिन सम्मेलन का एजेंडा तय किया जाएगा,
आंतरिक सुरक्षा, खुफिया तंत्र की मजबूती और भविष्य की रणनीतियों पर व्यापक चर्चा होगी। इसके बाद प्रारंभिक चर्चाएँ और पैनल सत्रों का दौर चलेगा, जो रात 8 बजे तक जारी रहेगा।शाम 7:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर पहुंचेंगे। कल प्रधानमंत्री मोदी इन बैठकों में सीधे शामिल होकर शीर्ष सुरक्षा रणनीतियों पर चर्चा करेंगे।

 

Related Articles

Back to top button